नये प्रधानाध्यापक अनुप कुमार ने दिया योगदान

नये प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय का चहुंमुखी विकास करना पहली प्राथमिकता है.

. हंटरगंज. प्लस टू उच्च विद्यालय के नये प्रधानाध्यापक के रूप में शिक्षक अनूप कुमार ने गुरुवार को योगदान दिया. उन्होंने निवर्तमान प्रधानाध्यापक उमेश कुमार से पदभार ग्रहण किया. नये प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय का चहुंमुखी विकास करना पहली प्राथमिकता है. विद्यालय में सुचारु ढंग से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जायेगा. ग्रीष्म अवकाश के बाद बैठक कर योजना बनायी जायेगी. इस योजना में विद्यालय के विकास को लेकर चर्चा की जायेगी. नये प्रधानाध्यापक अनूप को शिक्षक मो वासिफ रजा, विनय कुमार सिंह, रवींद्र कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, सोहन प्रजापति, सीमा गुप्ता, सुमन कुमार मुंडा, अमीराज कुमार, पप्पू कुमार यादव ने शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >