चतरा. डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को एनडी ग्रोवर की जयंती मनायी गयी. इनके दूरदर्शी नेतृत्व में झारखंड, बिहार, बंगाल व ओड़िशा में लगभग 100 डीएवी विद्यालयों की स्थापना हुई. इससे मूल्य-आधारित आधुनिक शिक्षा के प्रसार को नयी दिशा मिली. कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ हुई. सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. इसके बाद सभी ने संकल्प लिया कि वे गुरु-शिष्य परंपरा की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए मूल्य-आधारित शिक्षा के प्रसार में अपनी सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभायेंगे. शिक्षकों ने बताया कि एनडी ग्रोवर का जीवन छात्रों व शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है. कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
