चतरा. राष्ट्रीय खेल दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय खेल अभियान के अंतिम दिन रविवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन किया गया. जिसमें उत्साह के साथ कई वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला.
संगीत के रूकते ही कुर्सी पर बैठने को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया. कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिको को खेल व फिटनेस से जोड़ना, स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था. प्रतियोगिता में प्रथम प्रमोद साव, द्वितीय मनोज कुमार गुप्ता व तृतीय स्थान डब्लू कुमार ने प्राप्त किया. सभी को उपस्थित अतिथियों द्वारा मोमेंटो देेकर पुरस्कृत किया गया.
प्रतियोगिता का आयोजन खेलकुद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के अंतर्गत व भारत सरकार के तत्वाधान में फिट इंडिया अभियान के तहत किया गया. अभियान के पहला दिन फुटबॉल मैच, द्वितीय दिन 1600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया था. मौके पर प्रकाश कुमार, कमरान खान, योगी स्टार समेत कई उपस्थित थे.
