हंटरगंज में झारखंड स्थापना दिवस पर निकली प्रभातफेरी

प्रखंड के नावाडीह पंचायत के खूंटीकेवाल स्थित चेतना भारती आश्रम में झारखंड स्थापना दिवस का आयोजन किया गया.

हंटरगंज. प्रखंड के नावाडीह पंचायत के खूंटीकेवाल स्थित चेतना भारती आश्रम में झारखंड स्थापना दिवस का आयोजन किया गया. यहां बच्चों व अभिभावकों ने प्रभातफेरी निकाली. इस दौरान माता पिता करें ना भूल.. बच्चों को भेजें स्कूल, आधी रोटी खायेंगे, फिर भी स्कूल जायेंगे जैसे स्लोगन लेकर बच्चे चल रहे थे. शिक्षकों ने बच्चों को स्थापना दिवस के बारे में जानकारी दी. वहीं बच्चों ने कविताएं, नृत्य व नाटक की प्रस्तुति की. मौके पर जुआनी टूटी, कुंती गंझू, संजू देवी, सूचित कुमार समेत दर्जन लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >