अनाथ भाई को निःशुल्क शिक्षा देगा मॉडर्न ऐज विद्यालय

मॉडर्न ऐज पब्लिक स्कूल के सचिव प्रदीप राणा व डायरेक्टर वकील अहमद गणेशपुर गांव पहुंचे. उन्होंने भेड़ियों के आक्रमण से घायल भाई नवनीत कुमार व बहन मोनिका कुमारी से मुलाकात की

मयूरहंड. मॉडर्न ऐज पब्लिक स्कूल के सचिव प्रदीप राणा व डायरेक्टर वकील अहमद गणेशपुर गांव पहुंचे. उन्होंने भेड़ियों के आक्रमण से घायल भाई नवनीत कुमार व बहन मोनिका कुमारी से मुलाकात की. दोनों भाई-बहन अनाथ है. बहन झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ाई करती है. वहीं नवनीत फिलहाल पढ़ाई नहीं कर रहा था. सचिव व डायरेक्टर ने कहा अनाथ भाई का अपने विद्यालय में दसवीं तक निःशुल्क पढ़ाई की सुविधा देंगे. इसके अलावा ड्रेस व किताब भी निःशुल्क देंगे. इस अवसर पर शिक्षक कारु कुमार, सुनीता कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >