मुर्गी फार्म में चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का उदभेदन

भारी मात्रा में सामान बरामद, तीन के खिलाफ केस दर्ज

: भारी मात्रा में सामान बरामद, तीन के खिलाफ केस दर्ज इटखोरी. पुलिस ने बिहियाटांड़ जंगल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बनाने की मिनी फैक्टरी का उदभेदन किया है. फैक्टरी नगवां निवासी बिनोद दांगी के मुर्गी फार्म में संचालित हो रहा था. छापामारी के दौरान पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, स्प्रीट, खाली शीशी, ढक्कन, स्टीकर व बोतल सील करने की मशीन बरामद की है. छापामारी का नेतृत्व थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह किया. उन्होंने बताया कि एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है. अवैध शराब बनाने के कारोबार में शामिल नगवां के बिनोद दांगी, मुन्ना दांगी व माधोपुर निवासी अभय सिंह के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. जब्त शराबों में रॉयल स्टेग, मेक डोवेल, रॉयल चैलेंजर, सिग्नेचर, 25 लीटर स्प्रीट, 500 मिली केमिकल है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यहां तैयार की गयी शराब को बिहार भेजने की योजना थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >