इटखोरी. राज्य स्थापना दिवस के 25 साल पूरे होने पर प्रखंड में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस दौरान साइकिल रैली निकली, जिसमें छात्र-छात्राओं समेत पदाधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए. केबी प्लस टू उवि से साइकिल रैली निकली, जो इटखोरी बाजार होते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय तक पहुंची. बाद में भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. प्रखंड कार्यालय सभागार में समारोह का आयोजन किया गया. इसमें पंचायत प्रतिनिधि, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता को गमछा देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने कटुआ बिरहोर टोला में आदिम जनजाति के साथ सामूहिक भोजन किया. मौके पर प्रमुख प्रिया कुमारी, बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, सीओ सविता सिंह, सीडीपीओ अर्चना सिंह, उप प्रमुख संजय गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य सह भाजपा नेता मृत्युंजय सिंह, सतीश सिंह, मुखिया जगेश्वर दांगी, रंजय भारती, रामाशंकर पासवान,अशोक यादव, रूबी देवी समेत अन्य लोग थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
