विस्थापित वाहन मालिकों की बैठक में कई निर्णय हुए

एनटीपीसी से विस्थापित वाहन मालिकों की बैठक शुक्रवार को राहम स्कूल में हुई. अध्यक्षता शेखर पांडे व संचालन पाली महतो ने किया.

टंडवा. एनटीपीसी से विस्थापित वाहन मालिकों की बैठक शुक्रवार को राहम स्कूल में हुई. अध्यक्षता शेखर पांडे व संचालन पाली महतो ने किया. इस दौरान एनटीपीसी के पावर प्लांट से फ्लाई ऐश की ढुलाई में लगे वाहन मालिकों के समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही बसरिया और टंडवा के ट्रांसपोर्टिंग सड़क की साफ-सफाई ट्रांसपोर्टर द्वारा कराने, लोडिंग में विस्थापित वाहन मालिकों को प्राथमिकता देने, फ्लाई ऐश लोडिंग में सूखा राख लोड करने, भाड़े का भुगतान पूर्व निर्धारित दर पर करने व विस्थापित वाहनों को कोयले की अनलोडिंग में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया. साथ ही सिमरिया एसडीओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने पर भी सहमति बनी. इस अवसर पर मानिक महतो,मुकेश साहू, जितेंद्र महतो, सुनील सुंडी,अशोक महतो, हीरामन महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >