मंगनी के बाद शादी से किया इनकार, फरार अभियुक्त झरिया से गिरफ्तार

चतरा में मंगनी के बाद शादी से मुकरने वाले आरोपी को पुलिस ने धनबाद के झरिया से गिरफ्तार किया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

चतरा. सदर थाना पुलिस ने मंगनी होने के बाद शादी से इनकार करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को धनबाद जिले के झरिया से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त मो. वसीम धनबाद जिले के झरिया का रहने वाला है.

सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि अप्रैल माह में शादी को लेकर मंगनी होने के बाद शादी से इनकार करने संबंधी आवेदन थाना में प्राप्त हुआ था. आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी टीम गठित की गयी थी.

टीम को झरिया भेजा गया, जहां झरिया पुलिस के सहयोग से अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया. छापामारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक कासिम अंसारी समेत पुलिस जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 10 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है. मो. तसलीम ने वर्ष 2025 में मार्खम कॉलेज, हजारीबाग से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की थी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >