स्कूलों में एमएचएम लैब की व्यवस्था करें: डीसी

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी

: जिला समाज कल्याण शाखा : विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर कार्यशाला : शिक्षा व खेल के क्षेत्र में बेहतर करने वाली छात्राएं व खिलाड़ी सम्मानित चतरा. जिला खनिज फाउंडेशन सह प्रशिक्षण भवन हॉल में बुधवार को जिला समाज कल्याण शाखा की ओर से विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने की. माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर उपायुक्त ने बताया कि यह प्रकृति का वरदान है. जिले के सभी स्कूलों में भस्मक व एमएचएम लैब की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि बच्चियों का ड्रॉपआउट माहवारी के कारण न हो. उन्होंने कार्यशाला में महिला व किशोरियोें से कहा कि आज आप सभी अच्छे से प्रशिक्षण लेकर यहां से जाने के बाद आसपास के लोगों को जागरूक करें. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी. डॉ सिंड्रेला बालमुचू ने माहवारी में उपयोग की जाने वाली सामग्री, स्वच्छता व साफ-सफाई के बारे में बताया. जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने माहवारी स्वच्छता पर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया. जिले में माध्यमिक बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड की कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय की टॉपर बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता फुटबॉल खिलाड़ी पूनम खलखो को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. राज्य स्तरीय ताइक्वांडो , टेबल टेनिस, स्केटिंग, फुटबॉल टीम, नृत्य टीम एवं कबड्डी टीम को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो व किशोरी किट देकर उपायुक्त ने सम्मानित किया. कार्यक्रम में डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, डीआरडीए निदेशक ,सीएस, जिला खेल पदाधिकारी समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >