विकास हत्याकांड मामले में मुख्य साजिशकर्ता व हथियार सप्लायर गिरफ्तार

मुख्य अभियुक्त फरार, छापामारी अभियान जारी

मुख्य अभियुक्त फरार, छापामारी अभियान जारी चतरा. सदर पुलिस ने विकास कुमार उर्फ करमजीत हत्याकांड मामले में 12 घंटे के अंदर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें टंडवा थाना क्षेत्र के कुड़लौंगा गांव निवासी घटना के मुख्य साजिशकर्ता आरोपी लीला देवी (पति आदित्य साव) व उपका पानी के हरैया टोला निवासी हथियार सप्लायर राजेश घांसी (पिता स्व वीरेंद्र घांसी) शामिल हैं. पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली व एक खोखा बरामद किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार राजेश ने ही 50 हजार रुपये में पिस्टल उपलब्ध कराया था. वहीं इस मामले में मुख्य अभियुक्त सहित कई फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है. गोली के शिकार मृतक विकास के पिता हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी खुशियाल साव के आवेदन के आधार पर पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या, आपराधिक षडयंत्र व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. जिसमें आदित्य साव, उसकी पत्नी लीला देवी, शंकर कुमार, दुर्गा कुमार, मोहन साव व एक अज्ञात शामिल हैं. मृतक के पिता ने आवेदन में कहा है कि 13 मार्च को पुत्र विकास सुबह घर से पूर्व से चल रहे मुकदमा में तारीख पर चतरा कोर्ट गया था. तारीख में उपस्थित होकर शाम में बाइक से घर लौट रहा था. इस दौरान उक्त लोगों ने षड़यंत्र रच कर बाइक व बोलेरो वाहन से पीछा कर जवाहर नवोदय विद्यालय के नजदीक धमधम्मा गांव के पास उसकी हत्या कर दी. एसडीपीओ संदीप सुमन ने कहा कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. बहुत जल्द सभी को गिरफ्तार किया जायेगा. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह, केस अनुसंधानकर्ता एसआई मो कासिम अंसारी, एसआई मनीष कुमार, कई जवान व तकनीकी टीम के लोग शामिल थे. राजा ने भागकर बचायी अपनी जान : गोली के शिकार विकास कुमार उर्फ करमजीत के साथ उसका फुफेरा भाई राजा कुमार भी बाइक पर सवार था. अपराधियों द्वारा गोली चलाने के दौरान विकास को गोली लगते ही बाइक सड़क किनारे गिर गयी. इसके बाद राजा कुमार अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग कर जंगल की ओर चला गया. बताया गया कि अपराधियों ने उसे मारने के लिए कुछ दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन राजा अपराधियों के हाथ नहीं लगा. राजा के नहीं मिलने पर अपराधी फरार हो गये. राजा सिमरिया के मुरबे मोड़ पहुंचा. इसके बाद अपने चाचा के साथ एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस को सारी जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >