86.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी माही

विद्यालय से 15 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. सभी अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए.

सिमरिया. हजारीबाग रोड स्थित उदयन पब्लिक स्कूल तेतरमोड़ का सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. विद्यालय से 15 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. सभी अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए. माही कुमारी 88.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर रही. माही बगरा चौक निवासी संतोष केसरी व रिंकी देवी की पुत्री है. आशीष कुमार 86.8 प्रतिशत के साथ दूसरा, सहिस्ता परवीन 85.4 प्रतिशत के साथ तीसरा, आर्या सिंह चौहान 83.6 प्रतिशत के साथ चौथा व अनिमेष शंकर 82.4 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा पीयूष कुमार, विशाल कुमार, नाजिया परवीन, पल्लवी गुप्ता, सब्बा परवीन, साक्षी कुमारी, सना फैज, मो आदिल, शाहबाज अंसारी, अंकित कुमार भी अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए. विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव डॉ चेतलाल प्रसाद, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चंद्रा, प्रेमलता चंद्रा, प्राचार्य शैली राय चौधरी ने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >