महात्मा हंसराज जयंती समर्पण दिवस के रूप में मनायी

विद्यालय परिसर में विशेष प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रेरणादायी भाषणों का आयोजन किया गया.

टंडवा. डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा में महात्मा हंसराज जयंती समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रेरणादायी भाषणों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्राचार्य, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने महात्मा हंसराज के आदर्श सेवा, समर्पण व शिक्षा के प्रति निष्ठा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर सीआइएसएफ द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह का भी आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों को आग से सुरक्षा व आपातकालीन स्थिति में बचाव के उपाय व अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गयी. प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना व आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं. उन्होंने महात्मा हंसराज के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी दी. मौके पर हेड कांस्टेबल फायर विंग विपिन तरु, आचार्य अभय त्रिपाठी, रजनीकांत, कुंदन कुमार सिंह, सौरव तिवारी, संतोष कुमार मंडल समेत सभी शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >