लोजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा में एनडीए की जीत पर जश्न मनाया.

चतरा. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा में एनडीए की जीत पर जश्न मनाया. मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ. कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े व एक-दूसरे को मिठाइयां खिलायी. पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाये. मौके पर राहुल साव, विक्रम सिंह, अनिल साव, रौशन झा व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >