चतरा : कौलेश्वरी में जल्द दौड़ेगा रोपवे, जमीन की मापी शुरू - मिट्टी जांच के लिए आएगी विशेष टीम

हंटरगंज के कौलेश्वरी मंदिर में रोपवे निर्माण कार्य को गति देने के लिए पर्यटन विभाग ने जमीन की मापी पूरी की। जल्द ही शुरू होगा रोपवे का निर्माण कार्य।

मो कासिफ की रिपोर्ट

हंटरगंज (चतरा). उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर कौलेश्वरी में रोपवे निर्माण के काम को गति देने की कवायद तेज हो गयी है. रविवार को पर्यटन विभाग रांची, चतरा और हंटरगंज के कर्मचारियों व अमीन की टीम कौलेश्वरी की तलहटी स्थित हटवारिया पहुंची. टीम ने रोपवे निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन की मापी की.

मापी में कम मिली जमीन

जमीन की मापी के दौरान रोपवे निर्माण के लिए चौड़ाई में जमीन कम पायी गयी. इसके बाद संबंधित अधिकारियों से जमीन की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की गयी, ताकि रोपवे निर्माण में किसी तरह की परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें: खेत से बाजार तक ट्रैक्टर का बढ़ा जलवा, अब 'हाथी वाहन' बन ढो रहा सीमेंट-बालू - सुरक्षा पर सवाल

मिट्टी की गुणवत्ता और मजबूती की जांच

अधिकारियों के अनुसार, जिस स्थान से रोपवे का निर्माण कार्य शुरू किया जाना है, वहां मिट्टी की जांच के लिए अलग टीम भेजी जायेगी. यह टीम मिट्टी की गुणवत्ता और मजबूती की जांच करेगी. इससे रोपवे टावर के निर्माण के दौरान किसी तरह की तकनीकी समस्या से बचने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: चतरा : नदियों का अस्तित्व खतरे में, NGT के रोक के बाद भी मुख्य सड़कों से बेखौफ बालू ढो रहे ट्रैक्टर

श्रद्धालुओं की कम होगी परेशानी

मां कौलेश्वरी मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को काफी ऊंचाई चढ़नी पड़ती है. इससे बुजुर्गों और अन्य श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है. इसी वजह से लंबे समय से ग्रामीण और श्रद्धालु कौलेश्वरी में रोपवे निर्माण की मांग कर रहे हैं. सरकार की ओर से रोपवे निर्माण कार्य शुरू करने की स्वीकृति भी दी जा चुकी है. इसके बाद पर्यटन विभाग की टीम लगातार स्थल का निरीक्षण कर रही है.

जल्द शुरू हो सकता है निर्माण

जमीन की मापी और आगे होने वाली मिट्टी की जांच के बाद रोपवे निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है. पर्यटन विभाग की सक्रियता को देखते हुए जल्द ही रोपवे का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जतायी जा रही है. मौके पर पर्यटन विभाग रांची के रंजन महादेव, कर्मचारी दिनेश चौधरी, प्रबंधन समिति के सदस्य कौशलेंद्र कुमार समेत कई अमीन और कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >