: खुले में शौच जाने को विवश हैं दुकानदार सिमरिया. जिला परिषद से करोड़ों की लागत से बने डाक बंगला मार्केट में सुविधाओं का घोर अभाव है. मार्केट में पेयजय, शौचालय व लाइट की सुविधा नहीं है, जिससे दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. दुकानदारों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है. दुकानदारों को शौच के लिए खुले में जाना पड़ता है, जबकि लाइट की सुविधा नहीं रहने से शाम होते ही मार्केट में अंधेरा छा जाता है. दुकानदार वैकल्पिक सुविधा अपनाकर दुकान चलाने को विवश हैं. इस मार्केट में लगभग 100 दुकाने हैं. इसके अलावा कई दुकानों की छत जर्जर भी हो गयी है. प्लास्टर हमेशा टूट टूटकर गिरता रहता है. बरसात के दिनों में बारिश होने पर पानी का निकासी नहीं होने से पूरा मार्केट में पानी का जमाव हो जाता है. साथ ही कचरा व कीचड़ इधर-उधर बिखर जाता है. श्रेया कंप्यूटर सेंटर संचालक रामकुमार ने कहा कि सुविधाओं के अभाव में प्रिंटिंग का काम नहीं हो पाता है. पानी खरीद कर पीना पड़ रहा था. खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है. अर्जुन रजक, जितेंद्र ठाकुर, संजीत कुमार ने कहा कि मार्केट में सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत है.
डाक बंगला मार्केट में सुविधाओं का घोर अभाव
खुले में शौच जाने को विवश हैं दुकानदार
