कुंदा. प्रखंड के सरजातु गांव में लगा ट्रांसफार्मर एक माह से खराब पड़ा है, जिससे लोगो को अंधेरे में रहना पड़ रहा है. ट्रांसफार्मर खराब के साथ-साथ बिजली की तार झूल रही है. पूरा गांव ब्लैकआउट हो गया है. जिससे लोगो को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने व तार झुलने की जानकारी विभाग को दी गयी है, इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. बारिश के दिनो में सांप, बिच्छु काटने का डर बना रहता है. बच्चो की पढ़ाई बाधित हो रही है. मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज नहीं हो पा रहा है.
बताया कि 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जबकि उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है. जिसके कारण हमेशा ट्रांसफार्मर खराब होता रहता है. लोगो ने उपायुक्त व विद्युत विभाग के पदाधिकारियों से खराब ट्रांसफार्मर को बदल कर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने व केबल तारो को दुरूस्त करने की मांग की है.
