करमा में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, उद्घाटन मैच में डुंडाटांड़ ने मलकपुर को हराया

मयूरहंड के करमा में यूनाइटेड क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन मैच में डुंडाटांड़ की टीम ने मलकपुर को एक गोल से हराकर जीत दर्ज की.

मयूरहंड. करमा में यूनाइटेड क्लब द्वारा आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. जिप सदस्य देवेंद्र प्रसाद, जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी सुधीर यादव, मुखिया रामनाथ यादव ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया.

मौके पर जिप सदस्य व मुखिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल का आयोजन होने से खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने के मौका मिलता है. उदघाटन मैच डुंडाटांड़ बनाम मलकपुर के बीच खेला गया.

जिसमें डुंडाटांड़ की टीम एक जीरो से विजयी रही. मौके पर दृगपाल यादव, संतोष यादव, जयनंदन यादव, नंदकिशोर यादव, युवा नेता गोलू केशरी, किशोर भुइयां, मनोज यादव, विशंभर यादव, कृष्णा केसरी बबलू, सोनू, शक्ति, सूरज, अशोक, सुबोध, दीपक, रउफ खान समेत कई लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >