JSSC CGL मामला: पत्थलगड्डा के BSO को पुलिस ने लिया हिरासत में, CID के निर्देश पर पूछताछ शुरू

JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में पत्थलगड्डा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजनारायण पंडित को पुलिस ने हिरासत में लिया है. CID के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है और उनसे पूछताछ जारी है.

चतरा से मो० तसलीम की रिपोर्ट

JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में पत्थलगड्डा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजनारायण पंडित को पुलिस ने हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि सीआइडी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में तेजनारायण पंडित का नाम सामने आया था.

BSO से पूछताछ कर रही है पुलिस

इसी मामले को लेकर सीआइडी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया. हिरासत में लिये गये बीएसओ परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है. हालांकि, पुलिस या संबंधित अधिकारियों की ओर से फिलहाल मामले में आधिकारिक तौर पर विस्तृत से जानकारी नहीं दी गयी है. पूछताछ पूरी होने के बाद ही मामले में तेजनारायण पंडित की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

17 अगस्त को सीएम ने सीजीएल रदद् का ऐलान किया

गौरतलब है कि जेपीएससी और जेएसएससी के तहत आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में इन दिनों रांची में अभ्यर्थियों का आंदोलन चल रहा है. इसी बीच जेएसएससी सीजीएल मामले में पत्थलगड्डा बीएसओ को हिरासत में लिये जाने की खबर से प्रशासनिक और प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े हलकों में चर्चा तेज हो गयी है. हालांकि सोमवार की देर शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेएसएससी सीजीएल सहित टीडीपीएल कंपनी द्वारा आयोजित सभी परीक्षा को रद्द का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें: तिलैया में बैंक लूट की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल; तीन गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >