चतरा: सिमरिया चौक की सड़क पर उतर कर सांसद, विधायक व जेएमएम नेता ने शनिवार की शाम कोयला की ढुलाई ठप करा दी. कोयला वाहनों के सार्वजनिक सड़क पर परिचालन बंद व मुआवजा नीति निर्धारण करने की मांग को लेकर कोल वाहनों का परिचालन रोक दिया . सांसद कालीचरण सिंह,विधायक कुमार उज्जवल व जेएमएम नेता मनोज चंद्रा के साथ बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया. जनप्रतिनिधियों का कहना है कि लगातार कोयला वाहनों से हो रहे हादसों में बेगुनाह लोगों की जान जा रही है. इसलिए आम जनता की सुरक्षा के लिए कोयला वाहनों को सार्वजनिक सड़क है कोयला की ढुलाई लाई नहीं करने की मांग किया. 3 दिन पूर्व सदर थाना क्षेत्र के विराजपुर गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान लक्ष्मण यादव के मौत कोव वाहन के चपेट में आने से हो गई थी. मुआवजे की मांग व कोल वाहनों की परिचालन बंद करने की मांग को लेकर 48 घंटे से सिमरिया - चतरा पथ जाम है. प्रशासन के द्वारा किसी तरह का कोई आश्वासन नहीं दिए जाने से शुभ होकर जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने सिमरिया चौक पर वाहनों का परिचालन बंद कर दिया. सीओ, बीडीओ जाम स्थल पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों का समझने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन सभी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं.
सांसद, विधायक व झामुमो नेता सड़क पर उतर कर कोयला वाहनों का परिचालन ठप कराया

फोटो. सिमरिया चौक जाम करते लोग | Prabhat Khabar Network
Copied link
चतरा में कोयला वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं के विरोध में सांसद, विधायक और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर कोयला ढुलाई ठप कराई। मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर अड़े हैं लोग।