चतरा. जतराहीबाग स्थित होटल सेलिब्रेशन इन में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की बैठक हुई. बैठक में केंद्रीय महासचिव फरजान खान व केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष मोतीलाल महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस दौरान जिला कमेटी के पुनर्गठन को लेकर चर्चा की गयी तथा विभिन्न नामों पर प्रस्ताव पारित कर मुख्य अतिथि अपने साथ ले गये. बताया गया कि केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो जिला कमेटी के पुनर्गठन की अंतिम घोषणा करेंगे. मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया. मौके पर जिलाध्यक्ष कैलाश महतो, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार, जितेंद्र राम, अशोक भारती, सरिता देवी समेत कई उपस्थित थे.
जेएलकेएम की बैठक में जिला कमेटी पुनर्गठन पर चर्चा
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक
