झारखंड पुलिस की कामयाबी: दो इनामी नक्सली ने 200 जिंदा कारतूस के साथ किया सरेंडर

Jharkhand Naxal News: चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. टीएसपीसी के दो इनामी नक्सली एरिया कमांडर कुणाल उर्फ कुलदीप और रोहिणी गंझू ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने एक एसएलआर, एक सेमी राइफल और 200 जिंदा कारतूस पुलिस के सामने जमा किए.

Jharkhand Naxal News, चतरा, (दीनबंधु): नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. टीएसपीसी के दो इनामी नक्सली एरिया कमांडर कुणाल उर्फ कुलदीप और रोहिणी गंझू ने शुक्रवार को चतरा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस के अनुसार, कुणाल के खिलाफ चतरा और पलामू में 16 से अधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, रोहिणी के खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज हैं.

आइजी के सामने नक्सलियों ने किया सरेंडर

समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी सुनील भास्कर के सामने दोनों नक्सलियों ने सरेंडर किया. इसे चतरा पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने नक्सली कुणाल को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया. एसपी की बातों से सहमत होकर नक्सलियों ने हथियार डालने का निर्णय लिया.

Also Read: झारखंड का गौरव बना सरायकेला, इस मामले में बना नंबर- 1, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

नक्सलियों ने 200 जिंदा कारतूस पुलिस के सामने जमा किये

नक्सलियों ने अपने साथ एक एसएलआर, एक सेमी राइफल और लगभग 200 जिंदा कारतूस पुलिस के समक्ष जमा किए. पुलिस ने बताया कि चतरा सहित पूरे झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है. पिछले कुछ महीनों में कई अन्य नक्सली भी आत्मसमर्पण कर चुके हैं. इस आत्मसमर्पण से न केवल पुलिस की सफलता बढ़ी है, बल्कि स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है.

Also Read: पतरातू यूनिट-1 का 72 घंटे का ट्रायल सफल, बिजली उत्पादन में अब आत्मनिर्भर बनेगा झारखंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >