सोनवर्षा में घर से ढाई लाख के जेवरात व नकदी को चोरी

थाना के सोनवर्षा गांव निवासी संतोष कुमार के घर में अपराधियों ने धावा बोला और चोरी की घटना को अंजाम दिया.

प्रतापपुर. थाना के सोनवर्षा गांव निवासी संतोष कुमार के घर में अपराधियों ने धावा बोला और चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान दरवाजा तोड़कर ढ़ाई लाख के जेवरात समेत 95 हजार रुपये नकद की चोरी कर फरार हो गये. घटना तीन नवंबर की है. भुक्तभोगी ने बताया की पिता का निधन 30 अक्तूबर को हो गया था. श्राद्ध के लिए अपने पैतृक गांव मैगरा-विशनपुर (बिहार) गया था. छह नवंबर को सोनवर्षा में घर की साफ-सफाई करने आया, तो देखा की छत का दरवाजा टूटा व ट्रंक का ताला टूटा है. सभी समान बिखरे पड़े थे. देखा तो बैग से पत्नी के गले की चेन, नथिया, मंगलसूत्र, टीका, चांदी का कटोरा समेत ढ़ाई लाख का जेवरात व 95 हजार नगद गायब थे. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >