इटखोरी.चतरा इटखोरी मुख्य सड़क के किनारे आधा दर्जन गड्ढा हो गया है जिससे कभी भी बड़ा दुर्घटना हो सकता है. गांधी चौक व बक्सा नदी के पास सबसे जानलेवा गड्ढा बन गया है. गहरे खाई के तरह गड्ढों का आकार हो गया है.
सबसे बड़ी बात यह है कि इस मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों VIP गुजरते हैं उसके बाद भी जिला प्रशासन व PWD बेफिक्र है. स्थानीय लोगों ने कईबार विभाग को जानकारी दिया लेकिन अबतक इन गड्ढों को नहीं भरा गया.
बक्सा पुल के पास 33 हजार केबी लाइन के पोल के पास गड्ढा है जिससे बिजली का पोल कभी भी धरासायी हो सकता है. लगभग पंद्रह दिन से गड्ढा बना हुआ है. जानकारी के अनुसार बरसात के पानी के बहाव से गड्ढा हो गया है.
