उपायुक्त ने मत्स्य विज्ञान के प्रशिक्षुओं से किया संवाद

छात्र-छात्राएं 10 दिवसीय ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.

चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने शनिवार को कृषि वैज्ञानिक केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मत्स्य विज्ञान के प्रशिक्षुओं के साथ संवाद किया. कार्यक्रम में गुमला के कॉलेज ऑफ फिशरी साइंस के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. छात्र-छात्राएं 10 दिवसीय ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं से मत्स्य पालन के क्षेत्र में उनके अध्ययन, शोध व अनुभवों की जानकारी ली. साथ ही जिले में मछली पालन की संभावनाओं व उसके विकास को लेकर विचार किया. इस दौरान प्रशिक्षुओं ने मत्स्य पालन से जुड़े किसानों के लिए नियमित प्रशिक्षण, आधारभूत संरचना का विकास, बायोफ्लॉक तकनीक का विकास, उन्नत मत्स्य पालन पद्धति का उपयोग, मत्स्य बीज उत्पादन को बढ़ावा देने का सुझाव दिया. मौके पर केवीके के वरीय वैज्ञानिक रवींद्र कुमार मिश्रा व जिला मत्स्य पदाधिकारी मिथुन मांझी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >