बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषाहार देने का निर्देश

केंद्रों में शैक्षणिक गतिविधि की जानकारी ली.

मयूरहंड. कदगावां कला मुखिया अशोक कुमार भुईयां ने क्षेत्र की सभी सेविकाओं के साथ गुरुवार को पंचायत सचिवालय में बैठक की, जिसमें केंद्रों में शैक्षणिक गतिविधि की जानकारी ली. सभी सेविकाओं को समय पर नियमित आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, बंद करने, गुणवत्तापूर्ण पोषाहार देने, नामांकन के अनुसार केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही. मुखिया ने कहा कि आंगनबाड़ी ऐसा केंद्र है, जहां गरीब के बच्चे पढ़ते व पलते हैं. इसमें अनदेखी नहीं होनी चाहिए. सरकार आंगनबाड़ी केंद्र में एक बच्चे की पढ़ाई में हर माह 2500 रुपये खर्च कर रही है.

दयानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद

टंडवा. मां सुनैना देवी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित दयानंद पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया. खो-खो, बैडमिंटन, जलेबी रेस, स्लो साइकिल रेस, वॉलीबॉल सहित विभिन्न प्रकार के खेलों में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया. जलेबी रेस में भूषण, 50 मीटर रेस में ध्वज कुमार, बैलून बैलेंस में शहबाज, प्रवीण, फ्रॉग रेस में दावत सिंह, 50 मीटर की रेस में साक्षी कुमारी, बिस्किट रेस में मुस्कान कुमारी, नीडल रेस में अमृता कुमारी, स्लो साइकिल रेस में ललन कुमार, स्पून रेस में गौरी कुमारी, खो-खो मैच में रानी कुमारी एंड टीम, वॉलीबॉल मैच में भास्कर की टीम विजेता रही. विजयी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया. खेल शिक्षक राहुल कुमार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता आयोजित की गयी. मौके पर प्रधानाध्यापिका रजनी कुमारी, विद्यालय के निदेशक पवन कुमार चौरसिया सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >