किसानों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

किसानों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

सिमरिया. सबानो पंचायत के बारा गांव में गुरुवार को कृषि विभाग ने टरफा योजना के तहत प्रक्षेत्र दिवस सह गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रभारी बीटीएम राजेश कुमार ने किसानों के बीच कीटनाशक दवाओं का वितरण किया. वहीं प्रभारी बीटीएम, अश्विनी कुमार व अमन राज ने संयुक्त रूप से किसानों को कृषि से संबंधित मिट्टी की जांच, पंप सेट, पीएम कुसुम योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना, जिला स्तरीय प्रशिक्षण, टपक सिंचाई व कीटनाशक दवाओं के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी. किसानों को मौसम आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया. मौके पर कृषक मित्र द्वारिका यादव सहित किसान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >