आरोप: सड़क बनने से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा टंडवा. एनटीपीसी चट्टी बरियातू परियोजना से कोयला ढुलाई के लिए बनायी जा रही सड़क का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है. मंगलवार से ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रारंभ हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय बिहारी शरण ने की. संचालन विनोद राम, जितेंद्र सिंह और खेमन राम ने संयुक्त रूप से किया. धरना में लोगों ने एक स्वर में सड़क निर्माण कार्य का विरोध किया और कहा कि इससे क्षेत्र में प्रदूषण, दुर्घटनाओं और अन्य समस्याओं में वृद्धि होगी. विनय बिहारी शरण ने आरोप लगाया कि जेआरएल कंपनी द्वारा ग्रामीणों की सहमति के बिना सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सड़क बनने से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा तथा स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित होगा. ग्रामीणों ने मांग की कि उनकी आपत्तियों पर प्रशासन गंभीरता से विचार करे. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो पांच जून से चक्का जाम आंदोलन शुरू किया जायेगा. मौके पर जिप सदस्य देवंती देवी, मुखिया सुबेश राम, सुरेश यादव, उपेंद्र यादव, खेमन राम, रेशमा परवीन, रोहन महतो, भुवनेश्वर यादव, सुरेश ठाकुर, दिलीप महतो, रोहन महतो समेत कई लोग उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर कुछ गांव के ग्रामीणों का कहना है कि विरोध वैसे लोग कर रहे हैं, जिनकी जमीन पर सड़क नहीं बन रही है. कुछ लोग निजी स्वार्थ में सड़क का विरोध कर रहे हैं.
सड़क निर्माण के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
आरोप: सड़क बनने से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा
