हंटरगंज. प्रखंड के डुमरीखुर्द गांव के मजदूर अनिल भुइयां (50 वर्ष) की मौत भोपाल की एक स्टील फैक्ट्री में सोमवार की देर शाम करंट लगने से हो गयी. परिजनों ने बताया कि सोमवार को एक बजे तक अनिल से बात हुई थी.
उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को घर आयेंगे. इसके बाद फैक्ट्री से फोन आया कि अनिल को करंट लग गया है, जिसका इलाज चल रहा है. देर शाम सूचना मिली कि उनकी मौत हो गयी है. मजदूर की मौत हो जाने से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.
वे अपने घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था. वह अपने पीछे पत्नी, छह पुत्रियां और एक पुत्र को छोड़ गया है. वहीं घर वाले उसके शव के आने का इंतजार कर रहे हैं. बुधवार को उसके शव आने की उम्मीद है.
