हंटरगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वेद प्रकाश ने किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने इस वैक्सीनेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों को लगाया जायेगा. यह वैक्सीनेशन बच्चेदानी कैंसर से बचाने का काम करेगा. वैक्सीनेशन शिविर प्रथम चरण में तीन माह तक लगातार चलेगा. उसके बाद विभागीय गाइडलाइंस के अनुसार इसे आगे भी जारी रखा जायेगा. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों व जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने की अपील की है. मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्वास्थ्य कर्मी व क्षेत्र के कई लोग उपस्थित थे.
हंटरगंज में ह्यूमन पैथोलोमा वायरस वैक्सीनेशन शिविर
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने इस वैक्सीनेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
