सिमरिया में 219 दावा-आपत्तियों पर हुई सुनवाई, अनुपस्थित मतदाताओं के लिए अगली तिथि तय

सिमरिया में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 219 दावा-आपत्तियों की सुनवाई हुई. अधिकारियों ने नियमों के अनुसार मामलों का त्वरित निष्पादन किया.

सिमरिया (चतरा) प्रखंड क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्राप्त दावा-आपत्तियों की सुनवाई शुरू हो गयी है. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तीन अलग-अलग केंद्रों पर मामलों की सुनवाई की गयी. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने दावा-आपत्तियों की सुनवाई की, जबकि पंचायत सचिवालय भवन जबड़ा में भूमि सुधार उप समाहर्ता ने मामलों की जांच की. वहीं अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ ने संबंधित दावों और आपत्तियों पर सुनवाई की.

तीनों केंद्रों पर कुल 219 दावा-आपत्तियों की विस्तार से सुनवाई हुई. संबंधित पदाधिकारियों ने नियमों के अनुसार मामलों की जांच करते हुए उनका त्वरित निष्पादन किया. सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहे मतदाताओं के मामलों के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई.

इस दौरान संबंधित पदाधिकारी, नोटिस प्राप्त मतदाता और प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने दावा-आपत्तियों के निष्पादन में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया.

ये भी पढ़ें- 6 माह के मासूम को पिता ने पटक-पटककर मार डाला, पुलिस ने भेजा जेल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >