नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने के मामले में प्रधानाध्यापक को भेजा जेल

सूचना पर जांच करने पहुंचे एसपी

: जांच करने पहुंचे एसपी हंटरगंज. प्रखंड के अनुसूचित जाति प्राथमिक बालिका आवासीय विद्यालय में एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने में मामले में प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद को जेल भेज दिया गया है. छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. उसके खिलाफ पोस्को एक्ट, एसी, एसटी के तहत मामज दर्ज कर शुक्रवार को फिजिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया. वहीं छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा गया है. विद्यालय में बच्चियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसे लेकर दूसरे टीचर को पदस्थापित कर दिया गया है. वहीं एसपी सुमित कुमार शुक्रवार को मामले की जांच करने हंटरगंज पहुंचे. थाना प्रभारी प्रभात कुमार से घटना से संबंधित कई बिंदुओं पर जानकारी लिया. उसके बाद विद्यालय पहुंचकर कर्मी व बच्चों से घटना से संबंधित पूछताछ की. कहा कि दोषी कोई भी हो, किसी भी हाल में बख्सा नहीं जायेगा. मौके पर एसआई अग्नि अग्निहोत्री के अलावा कई पुलिस बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >