चार दुकानों से शटर तोड़ 6.19 लाख समेत सामान की चोरी

पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ा है. रविवार की रात नावाडीह के जगरनाथी व बोगासड़म में चोरों ने उत्पात मचाया.

चतरा. पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ा है. रविवार की रात नावाडीह के जगरनाथी व बोगासड़म में चोरों ने उत्पात मचाया. इस दौरान चार दुकानों का शटर तोड़ 6.19 लाख नकद समेत कई सामान की चोरी कर फरार हो गये. जगरनाथी स्थित अखिलेश साव की जय मां दुर्गा कंस्ट्रक्शन दुकान का शटर तोड़ छह लाख नकद की चोरी की गयी. वहीं भिखु साव की दुकान से 13 हजार नकद व खाने-पीने के सामान की चोरी हुई. वहीं बोगासड़म में उमेश सिंह की दुकान से छह हजार नकद की चोरी हुई. शंकर दांगी के खाद-बीज व इलेक्ट्रॉनिक दुकान का शटर तोड़ कर चोरी की गयी. हालांकि वहां नकद व सामान हाथ नहीं लगा. यहां लगे सीसीटीवी कैमरे को अपराधियों ने तोड़ दिया. अखिलेख साव ने बताया कि सोमवार की सुबह चोरी की घटना की सूचना उसके चाचा भिखू साव ने दी. वह पहुंचे, तो उनकी दुकान में शटर का ताला टूटा हुआ था. अंदर गला (ड्रॉवर) तोड़ अपराधियों ने नकदी की चोरी की. छह लाख रुपये रविवार को विभिन्न जगहों से कलेक्शन कर रखे गये थे. चोरी की वरदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >