: डिजिटल बेटी शक्ति महाभियान: टेक सखी 2026 सम्मान समारोह चतरा़ चतरा के डीएमएफटी भवन में शांति कृतनिश्चय सेवा फाउंडेशन द्वारा डिजिटल बेटी शक्ति महाभियान–टेक सखी 2026 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया़ यह कार्यक्रम तरंग ग्रुप एवं आदित्य विजन के सीएसआर सहयोग से हुआ़ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, विशिष्ट अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई, मॉडल कॉलेज के प्राचार्य मनीष लाल, जिप सदस्य निशा कुमार तथा कार्यक्रम संयोजक नसीरुद्दीन अंसारी ने संयुक्त रूप से किया़ इसके बाद स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया़ इस अवसर पर कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं तथा स्नातक स्तर की कुल 60 मेधावी छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन प्रदान किये गये़ मुख्य अतिथि धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि आज का युग तकनीक और ज्ञान का युग है, ऐसे में विद्यार्थियों को सही दिशा और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है़ ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच डिजिटल दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. फाउंडेशन के निदेशक सह अध्यक्ष बजरंग कुमार ने इसे बेटियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया. कार्यक्रम का संचालन करीना गुप्ता और शशिकांत ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज, मनोज कुमार, महेश, लक्ष्मी, मेघा, शिवानी, ओम, अमित, अगस्त्य, संध्या, चंदन, मनीष कुमार, संयुक्त सचिव मोहित कुमार, शोभा कुमारी, बैद्यनाथ पासवान, मो. मुबारक, प्रशांत प्रभाकर, प्रियदर्शी कुमार, मो. मुदस्सिर, श्रुति, सुरभि सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे.
60 मेधावी छात्राओं को मिला टैबलेट व स्मार्टफोन
डिजिटल बेटी शक्ति महाभियान: टेक सखी 2026 सम्मान समारोह
