राखी बनाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, खुद तैयार की आकर्षक राखियां

साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, इटखोरी में छात्राओं ने 'राखी बनाओ' प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. उन्होंने स्वयं कई आकर्षक राखियां तैयार कीं, जिनकी प्राचार्य ने सराहना की. प्रतियोगिता से विद्यार्थियों के कौशल और रचनात्मकता को बढ़ावा मिला.

इटखोरी, चतरा: साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शनिवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं ने स्वयं आकर्षक राखियां बनाईं और उन्हें प्रदर्शित किया.

इस अवसर पर प्राचार्य एचजी तिवारी ने छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी राखियां काफी सुंदर और आकर्षक हैं. इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के कौशल का विकास होता है और उनमें रचनात्मकता की भावना बढ़ती है.

मौके पर स्कूल के कई शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >