गिद्धौर. गिद्धौर थाना के 17वें थाना प्रभारी के रूप में पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने शनिवार को योगदान दिया है. वे हंटरगंज थाना में पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित थे. योगदान देने के बाद नये थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना प्राथमिकता होगी. उन्होंने क्षेत्र में अवैध कारोबार व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है. मालूम हो कि पूर्व थाना प्रभारी शिवा यादव सहित दो जवान सस्पेंड हो गये हैं. इसके बाद एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी है.
गिद्धौर थाना प्रभारी ने पदभार संभाला

गिद्धौर थाना प्रभारी ने पदभार संभाला
Copied link
वे हंटरगंज थाना में पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित थे.