11 दिन बाद भी गीता देवी हत्याकांड मामले का खुलासा नहीं

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है.

चतरा. सदर पुलिस गीता देवी हत्याकांड मामले का 11 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर पायी है, जिससे मृतका के परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है. यही कारण है कि अब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. परिजनों ने एसपी से अविलंब हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है. मालूम हो कि 23 मार्च की रात जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप स्थित आरूदाना जंगल में टांगी से मार कर किशुनपुर मुहल्ला निवासी गीता देवी (पति शीतल यादव) की हत्या कर दी गयी थी. महिला जंगल में महुआ चुनने गयी थी. इस संबंध में मृतका के पति ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है, लेकिन घटना के 11 दिन बीत जाने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं किया जा सका है. इस संबंध में एसडीपीओ संदीप सुमन ने कहा कि मामले में लगातार संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >