पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह गांव में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है. सोमवार की शाम डांडिया कार्यक्रम हुआ. इसका उद्घाटन जिप सदस्य रामसेवक दांगी, बीडीओ उदल राम व थाना प्रभारी राकेश कुमार ने किया. स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीत पर डांडिया प्रस्तुत किया.
मुख्य अतिथि जिप सदस्य ने कहा कि डांडिया को देखने का काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. पहले हमलोग डांडिया के बारे में सुना करते थे. आज अपने ही गांव में देख रहे हैं. गणेश महोत्सव को लेकर पूरे गांव में भक्ति का माहौल है.
गणपति टोला द्वारा प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को दिन में पूजा किया गया. शाम को डांडिया प्रेरित प्रस्तुत किया गया. मौके पर उप प्रमुख संगीता देवी, पूर्व मुखिया, महोत्सव के संचालक रामचंद्र दागी, विश्वजीत दांगी, मिथिलेश दांगी, अध्यक्ष कृष्णा दांगी, बालेश्वर दांगी, विदेशी दांगी, कमल दांगी आदि उपस्थित थे.
