एक्सपायरी ब्रेड खाने से फिर चार बच्चे हुए बीमार

नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय में एक्सपायरी ब्रेड परोसने से बच्चों के बीमार होने का सिलसिला जारी है.

चतरा. पकरिया में संचालित नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय में एक्सपायरी ब्रेड परोसने से बच्चों के बीमार होने का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को दस से अधिक बच्चे बीमार हो गये थे, दूसरे दिन शनिवार को चार और बच्चे बीमार पड़ गये. बच्चों ने पेट दर्द, उल्टी व सिर दर्द की शिकायत की, जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को अटल क्लिनिक पहुंचाया. बच्चों में फूड प्वाइजनिंग का लक्षण दिखायी दे रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त कीर्तिश्री जी के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार शनिवार को विद्यालय पहुंच कर मामले की जांच की. विद्यालय के वार्डेन व बच्चों से पूछताछ की. बच्चों ने बताया कि खाने के पूर्व ही ब्रेड एक्सपायरी होने का विरोध किया था, लेकिन वार्डेन ने खुद ब्रेड का एक टुकड़ा खाकर बोला कि कुछ नहीं होगा. इसके बाद खाया तो कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. बच्चों ने कहा कि सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. डीएसइ ने कहा कि मामला की गंभीरता को देखते हुए जांच की गयी. जांच रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है. रिपोर्ट को उपायुक्त को सौंपा जायेगा. मालूम हो कि 11 नवंबर को एक्सपायरी हुए ब्रेड को 21 नवंबर की सुबह नाश्ता में बच्चों को खिलाया गया था, जिससे दस से अधिक बच्चे बीमार पड़ गये थे. एक्सपायरी ब्रेड खिलाने पर बच्चों ने विरोध किया था. जांच टीम में डीएसइ के अलावा झारखंड शिक्षा परियोजना के एपीओ विनय जायसवाल व अन्य शामिल थे. ज्ञात हो कि इस विद्यालय में गरीब व अनाथ बच्चे (बालक) पढ़ाई करते हैं. विद्यालय में लगभग 150 बच्चे अध्ययनरत है.

वर्जन::::

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक को जांच का निर्देश दिया गया है. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामला सही पाये जाने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.

कीर्तिश्री जी, डीसी चतरा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >