अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर जब्त

अभियान एसपी रित्विक श्रीवास्तव ने सोमवार को चतरा-डोभी मुख्य पर डाढ़ा मोड़ के पास से अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर को जब्त किया है.

चतरा. अभियान एसपी रित्विक श्रीवास्तव ने सोमवार को चतरा-डोभी मुख्य पर डाढ़ा मोड़ के पास से अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर को जब्त किया है. जब्त ट्रैक्टरों को सदर थाना में रखा गया है. जानकारी के अनुसार अभियान एसपी जोरी की ओर से चतरा की ओर आ रहे थे. इस दौरान एक साथ पांच बालू लदा ट्रैक्टर को देखा. उन्हें रोक कर चालान मांगा गया. चालान नहीं दिखाने पर सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया.

चोपे में हुई क्रशर की जांच, कई कमियां मिली

सिमरिया. एसडीओ सन्नी राज व डीएमओ मनोज टोप्पो रविवार को सिमरिया पहुंचे. यहां उन्होंने दौरान चोपे में संचालित क्रशर का निरीक्षण कर कागजात, पॉल्यूशन व स्टॉक की जांच की. जांच के बाद कई कमियां पायी गयी. उन्होंने अविलंब त्रुटियों को दूर करने को कहा. दोनों पदाधिकारियों ने क्रशर संचालक सुमित कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस अवसर पर शीला ओपी प्रभारी राहुल दुबे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >