दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल

प्रखंड में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गये.

हंटरगंज. प्रखंड में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को रेफर कर दिया गया. पहली घटना शुक्रवार की देर शाम हंटरगंज-चतरा मुख्य मार्ग स्थित डुमरी के पास घटी. यहां बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें डुमरी बेला गांव निवासी रोहित कुमार व राहुल कुमार घायल हो गये. दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. दोनों बाइक से हंटरगंज की ओर आ रहे थे. दूसरी घटना शनिवार को हंटरगंज-गया मुख मार्ग स्थित नागर गांव के पास घटी. यहां एक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को धक्का मार दिया, जिससे बाइक पर सवार तीन किशोर घायल हो गये. घायलों में काशी केवाल गांव निवासी रोशन कुमार, आकाश कुमार शनि कुमार शामिल हैं. ग्रामीणों के सहयोग से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल रोशन को गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. तीनो बाइक पर काशी केवाल गांव से हंटरगंज में पेट्रोल भराने जा रहे थे. इसी दौरान स्कॉर्पियों ने चपेट में ले लिया और फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >