2.800 किलोग्राम अफीम के साथ पांच गिरफ्तार

हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाईडीह के पास से पुलिस ने 2.800 किलोग्राम अफीम के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है.

चतरा. हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाईडीह के पास से पुलिस ने 2.800 किलोग्राम अफीम के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पहाड़पुरा गांव निवासी संदीप कुमार, गौतम कुमार, बंडाटांड़ गांव निवासी ललन यादव व चतरा सदर थाना क्षेत्र के राजगुरुआ गांव निवासी कपिल यादव व प्रवीण यादव शामिल हैं. इनके पास से अफीम के अलावा एक बाइक, एक स्कूटी व पांच मोबाइल जब्त किये गये हैं. एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पूरी घटना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा-जोरी की ओर से दो बाइक पर सवार लोग अफीम के साथ हंटरगंज, डोभी होते हुए बिहार की ओर जानेवाले हैं. सूचना के आधार पर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोसाईडीह के पास सघन वाहन जांच शुरू किया. इस दौरान बाइक व स्कूटी से पांच व्यक्ति आ रहे थे, जिसे रोककर तलाशी ली गयी. गौतम के पास से दो मोबाइल, 1.510 किलोग्राम अफीम, ललन के पास से 1.290 किलोग्राम अफीम जब्त हुए. अफीम को शरीर में बांध कर दिल्ली ले जाने की योजना थी. इस संबंध मं हंटरगंज थाना कांड संख्या 189/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार गौतम कुमार व ललन यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. गौतम पर एनसीबी में एनडीपीएस व ललन पर सदर थाना में दो एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, रूपेश कुमार, एएसआइ अजय कुमार महतो व कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >