सुंडी समाज की बैठक में एकजुटता पर जोर

अतिथियों ने कहा कि एकता में ही बल होती है. आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, विधानसभा व लोकसभा चुनाव में एकजुटता का परिचय दें.

प्रतापपुर. राजगढ़ परिसर स्थित शौंडिक धर्मशाला में शनिवार को सुंडी (शौंडिक) समाज की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता विनोद शौंडिक ने की. बैठक में लोगों ने समाज की एकजुटता पर बल दिया गया. सुंडी समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने, सुंडी समाज के आंदोलनकारी शहीद मनिंदर नाथ मंडल, डॉ बीपी केसरी, पूर्व सांसद शिव प्रसाद साहू, पूर्व मंत्री पूरणचंद साहू को उचित सम्मान देने की मांग की गयी. अतिथियों ने कहा कि एकता में ही बल होती है. आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, विधानसभा व लोकसभा चुनाव में एकजुटता का परिचय दें. इस दौरान भोला प्रसाद को समाज का जिला संयोजक बनाया गया. वहीं प्रखंड संयोजक ऋषि कुमार, सह संयोजक अमित कुमार, कुंदा प्रखंड के संयोजक धर्मेंद्र गुप्ता को बनाया गया. संरक्षक विनोद शौंडिक, नवल प्रसाद, गौतम कुमार, प्रेम कुमार, मनीष प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद व गणेश प्रसाद बनाये गये. मौके पर मुख्य अतिथि जिला संयोजक सुरेश प्रसाद साहू, सह संयोजक शिवनंदन प्रसाद व विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य रीना देवी, उप प्रमुख कविता देवी, पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद, केशो साहू, मुखिया देवनंदन प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे. संचालन गौतम कुमार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >