कांग्रेस का प्रशिक्षण: छूटे मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

शौंडिक भवन में रविवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.

प्रतापपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित शौंडिक भवन में रविवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद गोप, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मो इकबाल, प्रशिक्षण प्रमुख मोहम्मद शाद उपस्थित थे. प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रकीबुल इमाम ने की. इस दौरान सभी विंग 18 पंचायतों के अध्यक्ष व 103 बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को प्रशिक्षण दिया गया. एसआइआर के कारण जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हट गये हैं, उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों के माध्यम से पुनः जोड़ने में सहयोग करने की बात कही गयी. फॉर्म 6 सहित अन्य आवश्यक प्रपत्र भरा कर छूटे हुए मतदाताओं का नाम पुनः मतदाता सूची में शामिल कराने की जिम्मेदारी दी गयी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. मौके पर प्रमिल गुप्ता, नंदकिशोर प्रसाद, विनोद यादव, योगेश कुमार दास, उदय दास, रणजीत दास, संतोष कुमार साव, मोहम्मद अजहरुद्दीन, शौकत खान समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >