हंटरगंज. किशोरों में इन दिनों नशे की लत बढ़ी है. 14-15 साल के किशोर चौक-चौराहों व स्कूल कैंपस के बाहर सिगरेट पीते दिख जाते हैं. नशे की इस लत से न सिर्फ इनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि मानसिक बीमारी की भी गिरफ्त में आ रहे हैं. युवा पीढ़ी के लिए सिगरेट एक फैशन बन गया है. इनका भविष्य बर्बाद हो रहा है. दुकानो पर खुलेआम सिगरेट खरीदते इन्हें देखा जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
