छठे दिन सामान्य हुई पेयजलापूर्ति, लोगों को मिली राहत

शहर में सोमवार को छठे दिन पुरानी टंकी से पेयजलापूर्ति हुई. इसके साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली.

चतरा. शहर में सोमवार को छठे दिन पुरानी टंकी से पेयजलापूर्ति हुई. इसके साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली. पुरानी टंकी से दीभा मुहल्ला, चूड़ीहार मुहल्ला, धंगरटोली, जतराहीबाग समेत अन्य मुहल्लों में पेयजलापूर्ति की गयी. बता दें कि नगवां मोड़ के पास पाइप लिकेज के कारण पुरानी टंकी से पांच दिनों से पेयजलापूर्ति ठप थी. इससे लोग परेशान थे. ठंड के मौसम में पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे थे. चापानल से पानी लाकर प्यास बुझाने को विवश थे. कई लोग आरओ का पानी खरीद कर काम चला रहे थे. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल ने पाइप लिकेज की समस्या को दूर कर पेयजलापूर्ति की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >