लीलाजन-निरंजना फल्गू नदी के संरक्षण पर परिचर्चा का आयोजन

नदी संरक्षण, जलवायु संतुलन व अविरल जलधारा बनाये रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई.

हंटरगंज. वन क्षेत्र प्रांगण में शुक्रवार को निरंजना फल्गु रिवर रिचार्ज मिशन के बैनर तले लीलाजन-निरंजना फल्गु नदी के संरक्षण, जलसंचयन एवं पर्यावरण संतुलन को लेकर कार्यशाला सह परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें नदी संरक्षण, जलवायु संतुलन व अविरल जलधारा बनाये रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री द्वारा स्थापित पूर्ति सिंचन कल्याणकारी संस्थान, वर्धा नागपुर के प्रतिनिधि सचिन कुलकर्णी व फल्गु निरंजना रिवर रिचार्ज मिशन के संयोजक संजय सज्जन विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सह समाजसेवी रवींद्र कुमार रवि ने किया. परिचर्चा की शुरुआत लीलाजन नदी के उद्गम स्थल सिमरिया, बेलगड्डा, सुहावन व लावालौंग क्षेत्र के संदर्भ से हुई. वक्ताओं ने नदी के घटते जलस्तर, अवैध रूप से बालू उठाव व पर्यावरणीय संकट पर चिंता व्यक्त की. मुख्य रूप से फल्गु नदी व उसकी सहायक नदियों पर पांच से सात फीट ऊंचे चेकडैम निर्माण, विभिन्न स्थानों पर बैराज व बियर बांध निर्माण, नदी किनारे व्यापक वृक्षारोपण तथा कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने की मांग उठी. मौके पर मुखिया बसंती पन्ना, बृजकिशोर सिंह, जयहिंद पासवान, समाजसेवी राजू कुमार दास, विधायक प्रतिनिधि रोशन कुमार सिंह, सरदार तखत सिंह, सरदार नंदकिशोर सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रेम किशोर उर्फ पंतु सिंह, जगन्नाथ पासवान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >