सदर अस्पताल परिसर में बह रहा है गंदा पानी, मरीज परेशान

सदर अस्पताल परिसर में गंदा पानी बहने से मरीजों व उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

चतरा. सदर अस्पताल परिसर में गंदा पानी बहने से मरीजों व उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल के मुख्य मार्ग पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे वहां जगह कीचड़मय हो गया है. दुर्गंध से लोग परेशान हैं. मरीजों के अनुसार कई बार अस्पताल प्रबंधन से परिसर में बह रहे गंदा पानी पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. मालूम हो कि जिले के एकमात्र सदर अस्पताल में हर रोज काफी संख्या में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं. मरीज व उनके परिजनों ने उपायुक्त से गंदा पानी को जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >