चतरा में तीसरी सोमवारी को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी तांता

सावन की तीसरी सोमवारी पर गिद्धौर के मां बागेश्वरी मंदिर और विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.

गिद्धौर : झारखंड के चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बलबल स्थित मां बागेश्वरी मंदिर में सावन के तीसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी. श्रद्धालु यहां गर्म जलकुंड में स्नान कर मां बागेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना किया.साथ ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक भी किया.यहां श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना किया. इसके अलावे श्रद्धालुओं ने कौलेश्वरी मंदिर, बटेश्वर शिव मंदिर, सूर्य मंदिर, ठाकुरवाड़ी मंदिर समेत विभिन्न गांवों के शिवालयों में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया.

पुजारियों ने बताया व्रत और जलाभिषेक करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैंं

पंडितों ने बताया कि सावन के तीसरी सोमवारी में भगवान शिव की कृपा पाने का अत्यंत पवित्र दिन है. इस दिन शिव साधना, व्रत और जलाभिषेक करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते है, मानसिक शांति मिलती है तथा मनवांछित फल की प्राप्ति होती है. कई बार इस दिन नाग पंचमी या अन्य विशेष संयोग मिलते है जो इसका महत्व और भी बढ़ा देते है. साथ ही सोमवारी को लेकर विभिन्न मंदिरों में प्रबंधन समिति सदस्यों ने श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रण को लेकर मंदिर परिसर में जुटे दिखे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >