सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत

हंटरगंज. प्रखंड के डुमरीखुर्द गांव निवासी कोमल ठाकुर (45) की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान रांची रिम्स में हो गयी. वह नौ फरवरी को प्रखंड के विशनपुर गांव में सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे. हंटरगंज के चकला पंचायत के कोदलाया गांव से साइकिल से अपने घर लौट रहा था. इस दौरान विशनपुर गांव के समीप उसे एक वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से स्थिति गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया.रांची रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. शव गांव पहुंचा, जिसे देख परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. परिजनो के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया. वह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गया है. वह घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >